फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज की टीम ने सिरसिया को 13 अंक से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कई मुकाबले
विज्ञापन

बासपार नूतन ने विशुनपुरा को पांच अंक, पिपरपाती तिवारी ने बरियारपुर को चार अंक से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिपरपाती तिवारी में आयोजित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार का पहला मैच महराजगंज और सिरसिया के बीच खेला गया। जिसमें महराजगंज की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाते हुए 21 अंक व सिरसिया की टीम केवल आठ अंक प्राप्त की। इस तरह महराजगंज की टीम ने सिरसिया को 13 अंक से हरा कर पहला मैच जीत लिया। बासपार नूतन ने विशुनपुरा को पांच अंक, पिपरपाती तिवारी ने बरियारपुर को चार अंक से हराया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से भाई चारे की भावना बढ़ती है। खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। आयोजनकर्ता सपा के जिला महासचिव शमसुद्दीन अली सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कमेंट्री रितेश निगम व अंकित मणि त्रिपाठी ने किया। निर्णायक विवेक वर्मा, कमरुद्दीन सिद्दीकी, एनुद्दीन सिद्दीकी रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, पूर्णमासी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें