मंदिर के पास शादी की रस्में शुरू हुईं तो अचानक गिरोह ने 10 हजार रुपये खाने-पीने, 90 हजार रुपये शादी कराने और 26 हजार रुपये का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर युवक व उसके परिजनों से मारपीट की। मुख्य आरोपी जितेंद्र ने अंजलिका को लेकर फरार हो गया। अन्य महिलाएं धमकियां देकर भाग निकलीं।
रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने टीम के साथ रविवार को चिउटहा बाजार से चारों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 39,500 रुपये नकद, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और एक पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद किया गया।
लालती का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके विरुद्ध 2015, 2020 व 2022 में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। फरार जितेंद्र की तलाश की जा रही है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया अंजलिका पहले से विवाहित है और उसका 2 वर्षीय पुत्र है। सुमित्रा अंजलिका की मां, काजल लालती की भतीजी और सुमित्रा की ननद है। लालती ने मुख्य आरोपी जितेंद्र के साथ मिलकर प्लान बनाया। सुमित्रा ने गूंगी-बहरी का नाटक कर भावनात्मक दबाव बनाया, जबकि काजल ने अंजलिका को तैयार किया।