फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में महराजगंज, वालीबाल में संतकबीर नगर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबॉल में महराजगंज, वॉलीबॉल में संतकबीरनगर विजेता
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर जोन की 70वीं अंतर जनपदीय उप्र पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल कलस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2022 का समापन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परिसर में हुआ। इसमें जोन के 11 जनपदों की 9 टीमों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा और बहराइच) के कुल 265 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। श्रावस्ती व बलरामपुर की टीम ने स्पर्धा में प्रतिभाग नहीं किया। जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया।
समापन मैच कुशीनगर और महराजगंज की पुरुष हैंडबॉल टीमों के बीच हुआ। इसमें महराजगंज की टीम विजेता रही। महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर व गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें गोरखपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग वॉलीबॉल (पुरुष) का फाइनल मुकाबला कुशीनगर व संतकबीरनगर के बीच खेला गया, जिसमें संतकबीरनगर की टीम विजेता रही। महिला वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला संतकबीरनगर व बस्ती के बीच खेला गया। इसमें बस्ती की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल (पुरुष) का फाइनल मुकाबला बहराइच व देवरिया के बीच खेला गया, जिसमें बहराइच की टीम ने बाजी मारी। वहीं, बास्केटबॉल (महिला) का फाइनल मैच सिद्धार्थनगर व बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती की टीम ने जीत हासिल की। योगा में महराजगंज ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें