फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से होगी महराजगंज महोत्सव की शुरूआत

विज्ञापन
महराजगंज महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसपी ।
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद स्थापना के 36 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार से होगी। महोत्सव में पहले सुबह 10 बजे सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना होगी। पहले दिन के विशेष आकर्षण आसित त्रिपाठी का रियलटी शो व यूफोरिया बैंड होगा। बृहस्पतिवार को दिनभर मंच और सजावाट को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे रहे।
विज्ञापन

वाटर प्रूफ पंडाल से बारिश में भी दर्शक उठाएंगे लुत्फ : जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित महोत्सव में मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट के जरिये पीजी काॅलेज कैंपस में महोत्सव का मंच, दर्शकों के बैठने का इंतजाम और स्टाॅल लगाने से लेकर फूड कोर्ट का इंतजाम किया गया है।
अस्थायी पुलिस चौकी के साथ-साथ परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महिला-पुरुष आरक्षियों की तैनाती भी की गई है। नगरपालिका की तरफ से मोबाइल शौचालय का प्रबंध परिसर में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें