फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज महोत्सव: जिलाधिकारी ने जांची तैयारियां, काम शीघ्र पूरा कराने का दिया निर्देश

Tue, 27 Sep 2022 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

यह निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सोमवार को महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें पूरी तत्परता से शीघ्र पूरी करें। बड़ा आयोजन होने के नाते सभी को इसमें सहभागी बनना होगा।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक से तीन अक्तूबर तक जवाहर लाल नेेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को शीघ्र पूरा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सोमवार को महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें पूरी तत्परता से शीघ्र पूरी करें। बड़ा आयोजन होने के नाते सभी को इसमें सहभागी बनना होगा।

उन्होंने लगाए जाने वाले स्टाल, बैरिकेडिंग आदि के बारे में भी उपस्थित लोगों से जानकारी ली। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में पहल करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, अभिहीत अधिकारी बृजेंद्र शर्मा के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें