फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में बालिका समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर में बालिका समेत चार घायल
विज्ञापन

नौतनवां। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवां बाईपास पर एक मैरिज हाल के पास सोमवार सुबह दो कार की आपस में टक्कर हो गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनौली कस्बा के वाल्मीकि नगर निवासी ताहिर कार से पत्नी व बच्चे के साथ गोरखपुर जा रहे थे। नौतनवां कस्बा वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर निवासी पुनीत अग्रहरी अपने कार से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां बाईपास पर एक मैरिज हाल के पास पहुंचे थे। दोनों कार में टक्कर हो गई। कार सवार ताहिर (35), तहिस्तुन निशा (30) तथा कायनात (5) तथा पुनीत अग्रहरी (38) घायल हो गए। डॉक्टरों ने ताहिर, तहिस्तुन तथा कायनात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि दो कार की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें