फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: महाव का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के सामने 30 मीटर टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Mon, 01 Aug 2022 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

किसानों ने कहा कि सिल्ट सफाई व तटबंध मरम्मत के नाम पर सिंचाई विभाग ने जून माह में झिंगटी गांव से लेकर सगरहवा गांव तक 15 किमी नाले में करोड़ो रूपये खर्च किए थे। बावजूद इसके तटबंध टूट गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पानी घटने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतनवां विकास खंड के परसामलिक व बरगदवा क्षेत्र से होकर बहने वाले महाव नाले का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के सामने सोमवार शाम चार बजे करीब 30 मीटर विश्वंभर रौनियार के खेत के सामने टूट गया। तटबंध टूटने से देवघट्टी, हरखपुरा, हरपुर, अमहवा, नरायनपुर सहित  अन्य गांव के किसानों की धान की सैकड़ों एकड़ डूब गई है। 

विज्ञापन


नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश से रविवार देर शाम से ही महाव नाला उफान पर था। तटबंध पर दबाव से  नाला देवघट्टी गांव के सामने टूट गया। क्षेत्र के किसान रामनाथ साहनी, जयहिंद वर्मा, पारस यादव, रामसमुझ, अवधेश ने कहा कि महाव की सफाई के नाम पर हर साल खानापूरी की जाती है। यही कारण है कि हर साल पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध टूट जाता है, जिससे फसल बर्बाद हो जाती है। इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ है। 

महंगाई के इस दौर में किसी तरह से धान की रोपाई की गई। फसल कुछ ठीक हुई तो जलभराव हो गया। अगर अधिक दिनों तक जलभराव रहा तो फसल बेकार हो जाएगी। खेत में लगी पूंजी इस बार भी बर्बाद होने की संभावना प्रबल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें