फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वॉलीबाल के फाइनल मैच में महराजगंज का कब्जा

Sat, 23 Mar 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन के खेल मैदान में चल रहे अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। वाॅलीबाल के फाइनल मैच में महराजगंज और सिद्धार्थनगर के बीच हुए रोमांचकारी मुकाबले में 25-23 से महराजगंज की टीम ने मैच अपने नाम करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल पुरुष फाइनल में देवरिया और गोंडा के बीच हुए मैच में गोंडा ने 43-63 से जीत हासिल की। टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स सिद्धार्थनगर व कुशीनगर के बीच हुआ। इसमें सिद्धार्थनगर ने 12-10 से मैच अपने नाम किया। टेनिस का डबल्स मैच भी सिद्धार्थनगर और कुशीनगर के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर की टीम ने इसे भी 12-10 से अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सोमेंद्र मीणा रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है अब यह सरकारी नौकरियों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। हर विभाग में नये अभ्यर्थियों के चयन में खेल का अलग कोटा निर्धारित हो रहा है, जिससे अब कोई दिक्कत इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को नहीं आती। कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है इसलिए हर को सीख मानते हुए अगले प्रतियोगिता की तैयारी पूरे मनोयोग से करें। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आतिश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें