मधेसी कार्यकर्ताओं ने वीरगंज में टायर जलाकर रोड पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : दिनेश जायसवाल
एक उद्घाटन समारोह में वीरगंज पहुंचे माओवादी अध्यक्ष का मधेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। पुलिस ने 10 मधेसी कार्यकर्ताओं को अपने हिरासत में लिया है। शुक्रवार दोपहर एक समारोह में वीरगंज पहुंचे माओवादी प्रमुख प्रचंड का मधेसी कार्यकर्ताओं जमकर विरोध किया।
प्रदर्शन के लिए वीरगंज घंटा चौराहे पर जुटे मधेसी युवकों ने सड़क पर टायर जला दिया। वीरगंज के कई हिस्सों में इस दौरान पुलिस से झड़प हुईं। मधेसी महा गठबंधन के संयोजक ईश्वर चंद यादव ने बताया कि माओवादी प्रमुख ने मधेसी आंदोलन को बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया था जिसे मधेसी कभी भूल नहीं सकते। माओवादी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेपाल पहुंचने के बाद मधेसी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।