फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधेसियों ने मशाल जुलूस निकाला

Sun, 22 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नेपाल में पिछले तीन महीने से चल रहा मधेसियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। सरकार के विरोध में मधेसी  समुदाय के लेागों ने बनगाई से लेकर मर्चवार और धगधई में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर रूपन्देही जिले के भैरहवां में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में धगधई और बनगाई में एकत्रित हेाकर सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारत से अवैध रूप र्से इंधन ले जा रहे लोगों को रोककर ईंधन सड़क पर गिराकर नष्ट कर दिया। मधेसी प्रदर्शनकारियों का धरना और प्रदर्शन जारी है। सभी प्रमुख चौराहों पर पत्थर डालकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
पूर्व सांसद गुलजारी लाल यादव ने बताया कि आज बड़ी संख्या में मधेसी समुदाय के लोागों ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह-जगह प्रदर्शन किया है। यह ओली सरकार हम लोगों की उपेक्षा कर रही है। जब कि अन्य समुदाय के लोगों की ओर से दो दिन की बंदी करने के बाद ही सरकार झुक गई और उनकी मांग को समर्थन दे दिया। जबकि नेपाल की पूरी आबादी में मधेशी समुदाय गैर मधेशियों से अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठूठीबारी संवाददाता के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल में चल रही बंदी को उग्र करने के लिए सरकार के विरोध में मधेशी आंदोलनकारियों ने नवलपरासी, महेशपुर, हरपुर, रमपुरवां, गोपीगंज, बेलाटारी समेत क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सेमरी में 300 लीटर पेट्रोल तस्करों से छोड़कर आंदोलनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। आंदोलनकारियों ने बाइक और चारपहिया वाहन चलने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। आंदोलनकारी लोगों ने कहा की बंदी के दौरान रोड पर कोई भी वाहन चलते पाया गया तो वाहन मे आग लगा दी जाएगी। इस दौरान मधेशी मोर्चा के संयोजक रामअवतार कोईरी, सुभान अली अंसारी, रामबेलास यादव, करमहुसेन अंसारी, श्रीकान्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें