बलिया नाला पुल के पास आयोजित संत शिरोमणि के शोभा यात्रा में शामिल मद्देशीय समाज के लोग।संवाद
महराजगंज। रविवार को नगर में मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संतशिरोमणि बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद नगर के एक पैलेस में पूजनोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल मद्धेशिया ने कहा कि कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज एक महान हिंदू संत एवं लोकदेवता थे, जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, सतीश चंद मद्धेशिया, जवाहिर मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया रहे। संवाद