महराजगंज। विकास खंड धानी के धानी बाजार से गुजरने वाली नेशनल हाइवे को कचरा घर बना दिया गया है। इससे लोग पिछले कई महीने से परेशानी झेल रहे हैं। दरअसल, फरेंदा-नौगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित धानी बाजार में हाइवे किनारे कचरा डाला जा रहा है। धानी बाजार निवासी मोनू राईनी का कहना है कि सड़क किनारे फेंके गए कचरे के दुर्गंध से उठने वाली बदबू से काफी परेशानी होती है। धनेश वर्मा, अर्जुन अग्रहरी ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या दूर कराने की मांग की। संवाद