फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड्ढायुक्त सड़क से 11 हजार से ज्यादा लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के सेखुआनी चौराहे से सेवतरी गांव तक की सड़क बदहाल
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों सेखुआनी, शिवपुरी और सेवतरी को जोड़ती है यह सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के सेखुआनी चौराहे से सेवतरी गांव तक जाने वाली सड़क मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यह सड़क तीन ग्राम पंचायतों सेखुआनी, शिवपुरी और सेवतरी को जोड़ती है। ऐसे में इन तीनों गांव की 11 हजार से भी ज्यादा की आबादी को समस्या झेलनी पड़ रही है। शिवपुरी ग्राम प्रधान अहमद ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

सेवतरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला यादव ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान सेखुआनी जितेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि अधिकारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। ग्रामीण मेहताब, बीरू सिंह, संदीप, संजय, जंगबहादुर, शत्रुघ्न सिंह, विवेक मिश्रा, काशिम, मोबिन अहमद, हरिकेश यादव, रामप्रसाद, महेश यादव, एजाज अहमद ने बताया कि यह सड़क लगभग छह किलोमीटर लंबी है। इसी सड़क से होकर सेखुआनी, शंकरपुर, शिवपुरी, परसा, सेवतरी, श्रीनगर व नेपाल के धकधई, वीरता, रूपनदेही, बोदरवार, नवलपरासी के लोगों का आना जाना होता है, लेकिन काफी ज्यादा गड्ढा होने की वजह से इस सड़क से आना जाना काफी मुश्किल भरा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल प्रसाद जिज्ञासु ने बताया कि सड़क की मरम्मत के प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें