ठूठीबारी। विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी के कर्मचारियों ने कस्बे के विभिन्न मुहल्ले में एक मुश्त समाधान योजना के लिए रैली निकलकर बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील की गई। जागरूकता रैली का नेतृत्व जेई रजनीश गौंड ने किया।
बिजली उपकेंद्र जेई रजनीश गौंड ने बताया कि सरकार ने उपभोक्ताओं के विलंबित भुगतान के लिए भारी छूट दी गई है। प्रथम चरण में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक, द्वितीय चरण में एक जनवरी से 15 जनवरी व तृतीय चरण में 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इस योजना का लाभ घरेलू, निजी संस्था, कॉमर्शियल के साथ हर तरह के उपभोक्ता छूट का लाभ ले सकते हैं।
जागरूकता रैली में लाइनमैन, प्रतीक द्विवेदी, अमर कुमार, अमरेंद्र यादव, उमाशंकर, मनोज कुमार, विनोद मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, प्रमोद कुमार, कमरूल हसन, साहबान मौजूद रहे।