फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया

Mon, 18 Mar 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
स्वयं सेवियों ने ग्राम सचिवालय छपवा में पौधारोपण किया।
विज्ञापन
खनुआ। राजीव गांधी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में तीसरे दिन शनिवार को स्वयं सेवियों ने ग्राम सचिवालय छपवा में पौधारोपण किया। रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ, एक पुत्र दस पुत्र सामान के नारे लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण संपूर्ण विश्व में अनेक बीमारियां फैल रही हैं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। क्योंकि पेड़ एक ऐसा माध्यम है, जो वातावरण में मौजूद वायु को शुद्ध करने का कार्य करते हैं। प्रवक्ता राजवीर चौधरी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। पौधारोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें