बागापार। जनता जूनियर हाई स्कूल बागापार में रविवार को डाॅक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में कराई गई। ग्रुप ए में प्रिया यादव प्रथम, सचिन द्वितीय व दीपिका पटेल तृतीय, ग्रुप बी में अभिषेक वर्मा प्रथम, दीपराज जायसवाल द्वितीय व आनंद यादव तृतीय एवं ग्रुप सी में अमन यादव प्रथम, अंकुर जायसवाल द्वितीय व विवेक मद्धेशिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गोपाल पासवान ने कहा कि समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। संवाद