फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मशीन मालिक व ड्राइवर को पीटा, दो भाइयों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द निवासी मनीष यादव ने थाने में तहरीर देकर बेनीगंज निवासी दो भाइयों पर उसे व उसके चालक को पीटने का आरोप लगाया है। पनियरा थाना की पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर में मनीष यादव ने कहा कि मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने चालक दुधई यादव के साथ कंबाइन मशीन लेकर गोरखपुर से घर आ रहा था। बेनीगंज सरहरवा टोले पर रोड पर सूरज व उदयराज अपनी बाइक खड़ा किए थे। कंबाइन मशीन से उतरकर बाइक हटाने के लिए कहा तो दोनों भाई मिलकर गालियां देते हुए शिकायतकर्ता और कंबाइन चालक को मारने-पीटने लगे। राहगीरों ने बीच-बचाव किया। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें