फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक निलंबित, चार को प्रतिकूल प्रविषि्ट

Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
लिपिक निलंबित, चार को प्रतिकूल प्रविषि्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित दो अलग-अलग बैठकों में एक लिपिक को निलंबित करने के साथ ही चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दिया। इनके अलावा दो अधिकारियों को चेतावनी के साथ ही नौ संग्रह अमीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीडीओ निचलौल दुर्योधन तथा मिठौरा के एडीओ पंचायत नंदलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक को निलंबित कर दिया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ओडीएफ व मुसहर गांवों का दौरा न करने तथा दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में जहां बीडीओ निचलौल व मिठौरा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की, वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक अयोध्या को पत्रावलियों के रखरखाव व न्यायिक कार्यों में शिथिलता बरतने तथा समय से  काम न करने के आरोप में निलंबित कर दिया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पांच साल से लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं। बैठक में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा, परियोजना निदेशक राजकरन पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उधर, जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर राजस्व वसूली में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी लक्ष्य से कम वसूली पर दो तहसीलदारों को चेतावनी दी, वहीं नगर पालिका महराजगंज के अधिशासी अधिकारी, व्यापार कर अधिकारी तहसीलदार फरेंदा अशोक कुमार गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली मिलने पर सदर तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा तथा नौतनवां तहसीलदार नरेश को चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी इन अधिकारियों को आगाह किया कि 15 दिन में लक्ष्य केे सापेक्ष वसूली सुनिश्चित न होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बडे़ बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने व हर सप्ताह वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को भ्रमण पंजिका बनाने व उसमें भ्रमण का उल्लेख किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गत वर्ष की तुलना में इस साल कम आय अर्जित किए जाने पर नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव व व्यापार कर अधिकारी रमेश चंद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। नगर पालिका महराजगंज ने जहां गत वर्ष 62.31 लाख रुपये राजस्व आय अर्जित की थी, वहीं इस साल अब तक 56.54 लाख रुपये ही राजस्व प्राप्त हो पाया है। इसी तरह व्यापार कर के रूप में गत वर्ष 19.80 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुई थी, वहीं इस साल अभी 12.75 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हो सका है। इसी क्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न करने वाले नौ संग्रह अमीनों के खिलाफ जिलाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इनमें से छह संग्रह अमीन सदर तहसील, दो फरेंदा तथा एक नौतनवां तहसील के बताए गए। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, एसडीएम फरेंदा व नौतनवां, एआरटीओ आरसी भारती, लव कुमार, आशुतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें