फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में नौ दिनों से नहीं आ रही रसोई गैस, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
नौतनवा गैस एजेंसी कार्यालय पर मौजूद लोग। 
विज्ञापन
करीब 2400 गैस की हेराफेरी को लेकर एजेंसी पर 14 लाख रुपये का लगाया गया है जुर्माना
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से पत्राचार पर पिछले सप्ताह ही जांच को आई थी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम
नौतनवा। रसोई गैस की किल्लत के बीच नगर स्थित इंडियन गैस सर्विस पर अनियमितता के आरोप में लगे जुर्माने के बाद 9 दिनों से आइओसीएल ने सिलिंडर देना बंद कर दिया है। इसके कारण उपभोक्ताओं में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
अधिकारियों से उम्मीद टूटने के बाद आम उपभोक्ता धक्के खा रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अधिकारियों का तो दावा है कि तीन दिनों के अंदर गैस आपूर्ति की व्यवस्था पुनः सुचारु हो जाएगी लेकिन 9 दिनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। आम उपभोक्ताओं की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक इंडियन गैस सर्विस से करीब 2400 गैस सिलिंडरों की बिना कोई डीएसी नंबर दर्ज किए अवैध बिक्री कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती की। अधिकारियों की ओर से पत्राचार के बाद पिछले सप्ताह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की एक टीम जांच के लिए गैस गोदाम पर भी पहुंची थी। इसके बाद से ही गोदाम पर गैस सिलिंडर आना बंद हो गया है।
बताया जा रहा है कि प्रकाश में आई अनियमितता का संज्ञान लेते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गैस एजेंसी पर करीब 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फिलहाल यह जांच का विषय है। संबंधित अधिकारी मामले का जल्द से जल्द निपटारा करा उपभोक्ताओं को गैस मुहैया कराने की जुगत में लगे हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नजदीकी एजेंसियों से किया अटैच
गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत नौतनवा गैस एजेंसी पर पंजीकृत करीब 1500 से 2000 ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उनके आसपास में मौजूद एजेंसियों से अस्थायी रूप से अटैच किया गया है। ताकि एजेंसी पर भार और भीड़ को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से रसोई गैस मिल सके।
वर्जन
क्षेत्र में पिछले 9 दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।



-ठाकुर लाल अग्रहरि, नौतनवा

....................



गैस सिलिंडर के लिए हर दिन नया नियम लाया जा रहा है। बुकिंग के बाद भी गैस ही नहीं दिया जा रहा है। शिकायत करने पर जिम्मेदार गैस सिलिंडर नहीं आने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन


-मनोज जायसवाल, नौतनवा


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की जांच में गैस एजेंसी पर अनियमितता का मामला सामने आया था। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई कर लोड देना बंद कर दिया गया है। कुछ अपूर्ण दस्तावेजों को पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति व्यवस्था पुनः पटरी पर लौट सके।
-नवीन प्रसाद, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें