फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार बच्चों की मां से मिलने आए प्रेमी को पकड़ा, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता से मिलने पहुंचे एक युवक को परिजन ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की महिला का विवाह क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से हुआ है। दंपती के चार बच्चे हैं। महिला का पति लंबे समय से आजीविका के सिलसिले में विदेश में रहता है। इसी दौरान पड़ोसी गांव में अपने ननिहाल आए एक युवक से महिला की पहचान हो गई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।
परिजन के मुताबिक, करीब तीन माह पहले महिला का पति विदेश से वापस लौटा तो दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह युवक अचानक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान महिला के पति और परिजन ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

दिनभर चली पंचायत के दौरान महिला ने कुछ समय तक युवक के साथ रहने की इच्छा भी जताई लेकिन परिजन और गांव के लोगों के समझाने-बुझाने के बाद वह शांत हो गई। इसके बाद महिला को उसकी मां के साथ मायके भेज दिया गया। आरोपी युवक ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें