महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक कार गोरखपुर से आ रही थी। बाइक सवार दो युवकों ने चलती कार के अगले हिस्से के शीशे पर पत्थर फेंक दिया। कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। पनेवा पनेई निवासी अमित अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवारों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कर्रवाई की जाएगी। संवाद