महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव एकसड़वा टोला जोगिया बारी में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से फूस की झोपड़ी जल गई। एसएसबी बीओपी जोगियाबारी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव एकसड़वा टोला जोगियाबारी निवासी मुर्तुजा के बेटे इम्तियाज की शादी थी। बरात लौट आई थी। बुधवार को वलीमा था। रात में करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से फूस की झोपड़ी में आग लग गईं। आग की लपटें देखकरसशस्त्र सीमा बल चौकी जोगियाबारी और ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से बाइक, वाशिंग मशीन, पंप सेट इंजन, सेक्शन पाइप, कुर्सी, चारपाई, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया। संवाद