फरेंदा में एचडीएफसी बैंक लूटकांड को लेकर जांच करने पहुंचे एडीजी एसटीएफ
- फोटो : MAHARAJGANJ
एडीजी एसटीएफ ने बैंक लूट कांड की जांच की
फरेंदा। 17 अक्तूबर को कस्बे के एचडीएफसी बैंक में हुए लूट कांड की जांच करने सोमवार को एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश फरेंदा पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की जांच कर शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
एडीजी एसटीएफ ने बैंक पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को देखा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए घटना के दिन मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। उनके साथ एसपी रोहित सिंह साजवान भी थे। एडीजी के आगमन की जानकारी होते ही पुलिस सतर्क थी और अभिलेखों को दुरुस्त करने में जुट गई। एसटीएफ एडीजी के दौरे के बाद कुछ पुलिस वालों पर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है।