फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोकसभा चुनाव...29,782 का शांतिभंग में चालान, 7,872 पाबंद

Sun, 14 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-हिस्ट्रीशीटरों पर नजर, 75 फीसदी असलहे जमा, लोकसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की कड़ी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। नेपाल और बिहार से समन्वय स्थापित कर जांच की रूपरेखा तय हो चुकी है। वहीं जिले में 29,782 लोगों का शांतिभंग में चालान किया जा चुका है। 7,872 से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। जिले की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस की ओर से असलहे भी जमा कराए जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं, जो बाहर रहते हैं। उनका असलहा जमा करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने रोजाना शाम को पैदल गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्रों के शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी शुरू भी कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल 904 हिस्ट्रीशीटर चिह्नित किए गए हैं। इसमें नौ की मृत हो चुकी है। वहीं 126 लोग काम शहर से बाहर रहते हैं, जबकि 41 लोग लापता हो चुके हैं। वहीं 40 लोग जेल में हैं। 688 लोग अभी मौजूद हैं। 29782 लोगों का चालान किया गया है। वहीं 7752 लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विवादों से निपटने के लिए उचित इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है। भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सतर्क है। असलहे जमा कराने के साथ ही पुलिस गश्त कर रही है। अब तक करीब 75 फीसदी असलहा जमा करा दिया गया है। शेष बचे असलहे भी जमा कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं थानों पर पुलिस की संख्या भी बढ़ा दी गई है। ताकि हर प्रकार की परिस्थितियों से निपटा जा सके। आम जनता को किसी प्रकार की हानि न हो, इसके लिए चुनाव से पहले माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में कोई नहीं है जिला बदर



पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में जिले में जिला बदर कोई अपराधी नहीं है। मामूली विवाद में पाबंद के आरोपी 548 आरोपी है। वहीं मिनी गुंडा एक्ट के 53 और गुंडा के 55 तथा गैंगेस्टर के छह और अन्य 13 आरोपी शामिल हैं। जब किसी व्यक्ति की बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाई जाती है तो संबंधित थाने का थानेदार एसएसपी या एसपी के आदेश पर उसके अपराध का हिस्ट्रीशीट तैयार करता है। ऐसे अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर कहा जाता है।
विज्ञापन


-



जिले में गश्त बढ़ा दी गई है। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जा रही है। शांति भंग की आशंका वाले लोगों को पाबंद किया जा चुका है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।

-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें