फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : फोर्स को ठहरने के लिए 75 स्कूल सुरक्षित

Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिले में सीपीएमएफ की 48 कंपनी चुनाव के दौरान आएंगी। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, मतदान कार्मिकों की फीडिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

चुनावी सुरक्षा में बाहर से आने वाली पुलिस-फोर्स के ठहरने के लिए जिले में 75 स्कूलों को चिह्नित किया जा चुका है। जरूरी तैयारियों को बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाली फोर्स को ठहरने के लिए चिह्नित स्थानों का अधिग्रहित कर लिया जाएगा। दूसरे जिलों से भी पीएसी, पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान चुनावी ड्यूटी में आएंगे।
सीपीएमएफ के ठहरने के लिए 48 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इन स्कूलों में शौचालय आदि का ब्यौरा एकत्र कर कमियों को दूर कराया जा रहा है। पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के ठहरने के लिए भी स्कूल भवन चिह्नित हो चुके हैं। 75 स्कूलों को फोर्स के ठहरने के लिए सुरक्षित रहेंगे। क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सभी सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव में अवैध शराब व नकदी पर कार्रवाई के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें