फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियांे की हड़ताल से बैंकों में लटके ताले

Thu, 27 Dec 2018 12:53 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कर्मियांे की हड़ताल से बैंकों में लटके ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। ज्यादा दिक्कत कारोबारियों को हुई। जिले में बैंक बंद होने से करीब 25 करोड़ का लेनदेेन प्रभावित हुआ। व्यापारियों को जरूरी चेक क्लियरेंस में फंसे होने कारण दिक्कत हुई। व्यापारियों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानी हुई। बुधवार को भी बैैंकों में कामकाज ठप रहा।  
विज्ञापन

      
बैंकों में 23 दिसंबर से हड़ताल है। शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण औसतन प्रतिदिन 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। उधर, बुधवार को भी हड़ताल के कारण कुछ एटीएम ड्राई रहे। एटीएम में रकम ही था। कुछ जगहों पर लंबी कतार लग रही। दिन में रकम निकलने के लिए काफी देर तक कतार में खडे़ रहे। लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रत्येक दिन औसतन 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी इतनी ही रकम का लेनदेन प्रभावित हुआ है। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त रकम  रखने के निर्देश दिए गए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें