शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखे सामान जल गए।
- फोटो : MAHARAJGANJ
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सामान जल कर राख
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। शॉर्ट सर्किट से एक मिठाई की दुकान में आग लगी गई। इसकी चपेट में आसपास की दुकानें भी आ गईं। आग लगने की इस घटना में तीन दुकानों में रखे सामान जल कर नष्ट हो गए। कस्बे के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बुधवार की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र के टेडवा गांव के ंगीला चौराहे के पास शॉर्ट सर्किट से सोनू पाल की मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में सोनू राजभर के किराना तथा राम प्रताप भारती की मोटर साइकिल धुलाई केंद्र को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना में तीनों दुकानों में रखे सामान जल कर नष्ट हो गए।
झोपड़ी में लगी आग से सामान राख
चौक बाजार। क्षेत्र के वनग्राम कंपार्ट 27 निवासी मुराली के घर खाना बनाते समय गैस में रिसाव से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में नकदी सहित बारह बोरी सीमेंट व घर में रखे अन्य सामान जल गए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल नाथू प्रसाद ने जांच पड़ताल कर तहसीलदार को सूचना दी।