महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी ने सुना और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की ओर से भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, सड़क निर्माण एवं अवैध अतिक्रमण आदि के मामलों को रखा गया।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक के अंत में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। बैठक में जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) धीरेंद्र राय, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार सहित भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे। संवाद