फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराब के धंधे पर नहीं लग रहा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगातार बरामदगी बता रही नेपाल से अवैध शराब आने की कहानी
विज्ञापन

-अलग-अलग जगहों से बरामद हुईं 121 बोतलें
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। क्षेत्र में इन दिनों सुरक्षा एजेंसियां लगातार अवैध शराब के साथ लोगों को पकड़कर कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन शराब के काले धंधे पर जिम्मेदार अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। यही कारण है कि नेपाल से अवैध शराब की खेप लगातार भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में आसानी से पहुंच रही है।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल ने टीम के साथ भारत नेपाल बॉर्डर की सीमा से सटे बहुआर लाइन टोला से जाने वाली झुलनीपुर रोड की घेराबंदी कर एक व्यक्ति को 30 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसने अपना नाम हरेंद्र भारती निवासी बहुआर लाइन टोला बताया। इसी तरह शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मटरा गांव के टोला धमउर स्थित बांस के पास से एक व्यक्ति को 16 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसने अपना नाम कलाम निवासी झुलनीपुर बताया। वहीं आबकरी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ गिरहिया गांव से एक व्यक्ति को 20 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसने अपना नाम रमेश निवासी गिरहिया बताया है।
विज्ञापन

इसी तरह आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ सोनाडी चौक के पास से एक व्यक्ति को 20 बोतल बरामद के साथ पकड़ा गया। उसने अपना नाम सत्यवान चौधरी निवासी बताया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे मटरा गांव के धमउर टोला के निकट पुलिया के पास से एक व्यक्ति को 35 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भारत-नेपाल बॉर्डर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें