फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदिरा की दुकानें खुलीं, उमड़े शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मदिरा की दुकानें खुलीं, उमड़े शौकीन
विज्ञापन

महराजगंज। मदिरा के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में बुधवार से मदिरा की दुकानें खुल गई हैं। दुकान खुलते ही शौकीन उस पर उमड़ पड़े तथा खरीदारी की।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में मदिरा कीदुकानों के बंद होने की वजह से शराब के शौकीन निराश थे। वे मदिरा के लिए न केवल दूर दराज की दूरी तय करते थे, बल्कि उसके एवज में अधिक मूल्य भी देना पड़ता था। इससे उनकी जेब पर अधिक भार पड़ रहा था। नगर की दुकानें हों या ग्रामीण क्षेत्र की हर जगह मदिरा खरीदने के लिए सुबह काफी भीड़ दिखी। लोगों ने बताया कि मदिरा की दुकान के बंद होने से काफी समस्या आई। दुकानों के खुल जाने से राहत मिली है। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि मदिरा की दुकानों को सुबह 10 से तीन बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इससे जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। उधर, शराब की दुकानों के खुलने के बाद देसी, विदेशी व बियर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें