फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला अस्पताल में लाइट हुई खराब, मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में हुई मरीजों की देखभाल

विज्ञापन
परतावल अस्पताल में मोबाइल टॉर्च के सहारे मरीज और तीमारदार।
विज्ञापन
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के महिला अस्पताल में रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने दो दाई और दो स्टाफ नर्स का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार की रात लाइट खराब होने के बाद उत्पन्न अव्यवस्था से परेशान परिजनों ने कर्मचारियों से शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। परेशान परिजनों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की सच्चाई जानने अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत शुक्ला को अस्पताल में भारी अव्यवस्था और लापरवाही दिखी। उन्होंने पाया कि महिला विंग में तैनात दाई, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। सीएमओ ने सभी संबंधित कर्मियों का वेतन बाधित करने और तत्काल महिला विंग से हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स सरिता खरवार से प्रसूताओं को दी जाने वाली आवश्यक दवाओं की जानकारी भी ली। इसके अलावा उन्होंने स्टाफ नर्सों को सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि प्रसव के बाद मां और बच्चे की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाए। सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सोलर पैनल और जनरेटर में खराबी के कारण बिजली बाधित हुई थी। नया इन्वर्टर लगवाने के बाद समस्या का समाधान कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर संबंधित स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए उन्हें महिला विंग से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें