फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोपहर बाद शुरू हुई हल्की बारिश, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुधवार को भी हल्की बारिश के आसार, 86 प्रतिशत रहेगी नमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई। उमस से लोगों को राहत मिली। रुक-रुक कर जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होती रही। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी होगी। बुधवार को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि वातावरण में 86 प्रतिशत नमी बनी रहेगी।

मंगलवार को सुबह से ही मौसम करवट ले रहे थे। दिन में बेहतर धूप हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव शुरू तो हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश होती रही है। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज खेल मैदान कीचड़ युक्त हो गया। इसी तरह से शहर के अन्य मोहल्ले में सड़कें कीचडयुक्त हो गईं। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। महोत्सव देखने जा रहे धीरेंद्र ने बताया कि बारिश होने के कारण उमस से थोड़ी राहत मिली है। हल्की हवा के साथ बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम में बदलाव के साथ ही बिजली का आंख मिचौली भी जारी रही। राकेश कुमार ने बताया कि हल्की बारिश ने शहर में दुश्वारियाें को बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा के किनारे राधेश्याम ने बताया कि बारिश ने धान की फसल को काफी फायदा होगा। समय समय पर पानी की जरूरत फसल को गई। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति मध्यम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें