तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सोमवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। धुंध और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को इस गर्मी मंे थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश होने पर किसान चिंतित हो गए। उनकी गेहंू की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है।
अभी तमाम किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई नहीं की है। तेज हवा चलने पर थोड़ी देर के लिए शहर में बिजली गुल हो गई। निचलौल क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे किसानों के गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। घुघली क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। उधर, नरकटहां ग्राम सभा के तरकुलहिया टोले में सोमवार की शाम को तेज हवा चलने के दौरान बिजली गिरने से छह लोग घायल हो गए। इस गांव की रहने वाली ऊर्मिका (40), राजेंद्र निषाद (40), रीना (30), कौशिल्या (26) एवं उनकी बेटी वंदना, अशिंका भी घायल हो गईं। बिजली गिरने से गांव में तमाम लोगों के घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। घायलों का इलाज गांगी बाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।