फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोपहर तक हुई हल्की बूंदाबादी, धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
दोपहर तक हुई हल्की बूंदाबादी, धूप खिलने से मिली राहत
विज्ञापन
छोटी दिवाली के दिन सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाए रहे बादल, घने बादलों को देख परेशान हो गए किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छोटी दिवाली के दिन शनिवार को मौसम एकाएक बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाई बदली के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। एक बार घने बादल दिखे तो किसानों को बारिश का डर सताने लगा, हालांकि कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद दोपहर लगभग दो बजे के बाद धूप खिल गई। धूप खिलने के बाद लोगों के चेहरे भी खिल उठे। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव दिख रहा है। सुबह व शाम ठंड के साथ शीत के गिरने से समस्या आ रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि की समस्याएं आम हो गई हैं। अब जबकि दीपों के पर्व दिवाली का समय है तो सभी लोग इस पर्व को पूरे उत्साह व तत्परता के साथ मनाना चाहते हैं। छोटी दीपावली के दिन भी बाजार में खरीददारी के प्रति लोगों में उत्साह था, मगर सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाई बदली व हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

किसान इस बात को लेकर परेशान दिखे कि कहीं बूंदाबांदी ने बारिश का रूप ले लिया तो वे अपनी उपज की कटाई को कैसे कराएंगे। पनियरा क्षेत्र के बसडीला के किसान सितई ने कहा कि उनकी उपज खेत मेें पड़ी थी, बदली देख वे डर गए। यदि बारिश हो जाती तो कटाई में समस्या होती। वहीं अकटहिया के किसान रामअचल ने कहा कि फसल पक गई है, उसकी कटाई करानी है, बारिश होता तो काफी क्षति होती। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
दो बजे के बाद बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़
खराब मौसम के कारण जो लोग बाजारों में नहीं निकले थे वे दोपहर दो बजे के बाद मौसम सही होते ही बाजारों में पहुंचे तथा दीपावली पर्व को लेकर मूर्तियों, मिठाई, दीया, मोमबत्ती समेत अन्य सामानों की खरीददारी करते देखे गए। गांधी नगर में रहने वाली ममता यादव ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए डर लग रहा था कि कहीं वे बाजार करने से वंचित न हो जाएं, मगर धूप होने से काफी राहत मिली। ऋतु गुप्ता ने कहा कि धूप होने के बाद बाजार में सुविधाजनक तरीके से खरीददारी करने की सहूलियत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें