फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बौद्ध अनुयायियों ने बागापार में दीपदान उत्सव मनाया

विज्ञापन
बौद्ध अनुयायियों ने बागापार में दीपदान उत्सव मनाया
विज्ञापन
दीपदान उत्सव में दीप जलाकर व आधुनिक झालरों से सजाया गया बुद्ध विहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। सदर क्षेत्र के बागापार स्थित महाराजा अंजन महामाया बुद्ध विहार में शनिवार की रात्रि बौद्ध अनुयायियों द्वारा दीपदान उत्सव मनाया गया। बौद्ध विहार बागापार को मोमबत्ती व झालरों से सजाया गया।
उपाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा प्रकाशित 84 हजार धम्म उपदेशों के प्रतीक स्वरूपों को चिरस्थायी बनाने के लिए सम्राट अशोक ने आज ही के दिन 84 हजार स्तूपों का लोकार्पण किया था। उस दिन पूरे देश में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था। तब से आज तक दीपदान उत्सव का यह पर्व बौद्ध अनुयायियों द्वारा दीपदान उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देर रात तक चलने वाले दीपदान उत्सव में दीप जलाकर व आधुनिक झालरों से महाराजा अंजन महामाया बुद्ध विहार को ऐसे सजाया गया था जैसे मानो आसमान के तारे जमीन पर उतर आए हों। एक मान्यता के अनुसार ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बौद्ध अपने पिता के विशेष आग्रह पर इसी दिन पहली बार अपने घर आए थे। इनके आने की खुशी में राज्य के लोगों ने पूरे राज्य को दीप से सजाकर तीन दिनों तक उत्सव मनाया था। तब से यह परंपरा अनवरत चली आ रही है। इस अवसर पर काशी प्रसाद, बनारसी लाल, भभूती, रामदेव, अवधेश आनंद आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें