फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढायुक्त सड़कों से बढ़ रहे कमर दर्द के मरीज

Thu, 01 Feb 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गड्ढायुक्त सड़कों से बढ़ रहे कमर दर्द के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। खस्ताहाल सड़के जिले में लोगों को बीमार बना रही हैं। गड्ढायुक्त सड़कों पर सफर करने से लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। लोगों में कमर दर्द का खतरा बढ़ रहा है। मांसपेशियों में सूजन बढ़ने से लोग कमर दर्द जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिले को गड्ढायुक्त बनाने का अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इंदरपुर-घुघली-सिसवा के अलावा घुघली-शिकारपुर मार्ग से आने - जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है लेकिन काम की गति धीमी होने से चार व दो पहिया वाहनों से सफर करना आसान नहीं है। इस मार्ग से अक्सर जन प्रतिनिधि, अधिकारी आते-जाते हैं। इसके बाद सड़क की मरम्मत का काम तेज नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा इस गड्ढायुक्त मार्ग से होकर आने जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क मरम्मत के काम तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की। इसके बाद भी काम में तेजी नहीं आ पा रही है। 
विज्ञापन

इस मार्ग पर कुछ जगहों पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं तो कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें