फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दरवाजे पर दिखे तेंदुए के पदचिह्न, दहशत

Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के गांव ओबरी के टोला बनकटवा में एक घर के सामने दरवाजे पर तेंदुए के पदचिह्न दिखे। उसके बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
विज्ञापन

वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम तेंदुए की पदचिह्न की पहचान कर ग्रामीणों को जागरूक करने में जुट गई।
ग्रामीण कृष्णमणि पटेल, चैतू, मुस्तकीम, यासीन, जमालुद्दीन, गोलू आदि ने बताया कि टोले पर करीब 15 घरों का आबादी है। टोला देवरिया और मधुबनी शाखा नहर पटरी से घिरा हुआ है।
हालांकि इन दिनों नहर में पानी न होने के चलते जंगली वन्य जीव भोजन की तलाश में आबादी के पास आ जा रहे है। ऐसे में बृहस्पतिवार को कृष्णमणि पटेल के दरवाज़े पर तेंदुए का कई पदचिह्न देखने को मिला।
विज्ञापन

ऐसे में तेंदुए का पदचिह्न से पता चल रहा है कि तेंदुआ भोजन की तलाश में शिकार के लिए आबादी के पास पहुंचा था, जो शिकार में असफल रहने के बाद पुनः वापस लौट गया है।
फिलहाल आबादी में दरवाजे पर तेंदुए के पदचिह्न दिखने से लोग दहशत में है। वहीं निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि नहर में पानी न होने के चलते वन्य जीव रात में भोजन की तलाश में नहर पार कर आबादी के पास पहुंच जाते है।
ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वन्य जीव शिकार नहीं मिलने के बाद पुनः वापस लौट जाते है। वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें