फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए की धमक, लोग घरों में कैदो

Thu, 17 Oct 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम पंचायत भगवानपुर के लोगों की तेंदुए की धमक से रात की नींद उड़ गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। डर के चलते खेत भी नहीं जा रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरे में बकरी बांधकर रात भर गश्त किए, लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास भी नहीं भटका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम पंचायत भगवानपुर बनकटवा निवासी मोहन चौहान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। युवक की हालत अब ठीक है। घटना को लेकर पूरे गांव के लोगों में दहशत है। आलम यह है कि लोग अकेले जंगल या खेतों पर काम करने से कतरा रहे हैं।
दूसरी तरफ वनकर्मी घटनास्थल स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। रात में पिंजरा लगाया और उसमें बकरी को बांधकर तेंदुए का इंतजार करते रहे, लेकिन वह कहीं दिखा नहीं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भगवानपुर के प्रधान ओहाब ने कहा कि सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया है। पिंजरा रखवाया गया है, लेकिन पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों में दहशत है। रात में बच्चों को घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। मंगलवार को देर सायं प्रभारी डीएफओ आरसी मलिक ने घटनास्थल स्थल का भ्रमण किया और ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें