फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के गांव बैरवा चंदनपुर टोला लालपुर नदिया निवासी रामबचन ने तहरीर देकर बेटी के ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में रामबचन ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता की शादी नौतनवा क्षेत्र के गांव कजरी खास में धीरज के साथ चार मई 2023 को हुई थी। शादी में मांग के अनुसार दहेज में 60 हजार नकद, एक बाइक समेत अन्य सामान दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी बेटी के ससुराल वालों की मांग को पूरा किए। दहेज की मांग को लेकर पति, सास, ससुर बार-बार प्रताड़ित करते रहे। 11 अक्टूबर को ससुरालियों ने बेटी की पिटाई कर दी।
बार-बार समझाने पर भी नहीं माने। गाली दे रहे हैं। दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर के अधार पर पति धीरज, ससुर बैजनाथ व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारने पीटने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें