फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांवों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम मुस्तैद

विज्ञापन
​निरीक्षण करती बन विभाग की टीम।
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के पकडियार विशुनपुर गांव में तेंदुए के दहशत से लोग सहमे हैं। रात में बाहर जाने से लोग डर रहे हैं। रविवार को वन विभाग टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को जागरूक की। बीते कई माह से तेंदुए की आहट से लोग परेशान हैं। गांव के बगीचे की ओर दिन में जाने से लोग डर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर, कोटिया, नारायण टोला , मेदनीपुर, खानपुर ग्राम सभाओं में व गंडक नदी के किनारे बसे गांव के लोग दहशत में है। गांव के लोगों की माने तो तेंदुआ अक्सर गांव में दिख जाता है। अचानक लापता हो जाता है। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन माह पहले वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोटिया गांव में पिंजड़ा लगाया था। पिंजड़ा लगने के बाद तेंदुए ने अपना स्थान बदल दिया था। इसके बाद बीते दिन तेंदुआ गांव में फिर दिखा। गांव के लोगों का कहना है कि रात में अक्सर तेंदुआ दिख रहा है। दिन में नहीं दिखता है। शनिवार रात में गुड्डू तिवारी घर के दीवार पर चढ़ता दिखा। तेंदुए को भगाने के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए तब वह झाड़ियों में छिप गया। आंबेडकर विद्यालय के पीछे तेंदुआ चहलकदमी करते दिखा। दिनेश यादव ने कहा कि तेंदुए के दहशत में रात में नींद ठीक से आती है। दिन में भी बाहर जाने पर डर लग रहा है। पकड़ी रेंज के घुघली सेक्शन रेंजर गौरव त्रिपाठी ने सूचना पर पकड़ियार बिशुनपुर पहुंचकर गश्त किया। घने बगीचों में ग्रामीणों के साथ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें