निचलौल। अहिरौली-कुड़िया जंगल मार्ग पर मंगलवार को तेंदुआ दिखने पर कुछ देर के लिए अचानक आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर चहलकदमी कर रहे तेंदुआ का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसके बाद क्षेत्र से लोगों में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश, दीनानाथ और हरिद्वार के मुताबिक जंगल से निकलकर तेंदुआ चहलकदमी करते हुए अचानक सड़क पर आ गया। तेंदुए को सड़क पर देख लोग सहम गए। कुछ देर चहलकदमी करने के बाद तेंदुआ वापस जंगल में चला गया। तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। बच्चे और बुजुर्ग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की गतिविधि देखी जा चुकी है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ही गश्त तेज कर दी है। लोगों से अपील है कि वे जंगल मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें।