फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़ियार गांव में फिर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
पकड़ियार बिशुनपुर गांव में चहलकदमी करता तंदुआ। 
विज्ञापन
घुघली। पकड़ियार विशुनपुर गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखा है। उसे देख कर ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए को गांव के रिहाइशी इलाके में दीवारों पर उछलकूद करते और आंबेडकर स्कूल के पास चहलकदमी करते हुए देखा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व इसी साल करीब पांच महीने पहले भी लगभग रोज तेंदुआ दिखता था।
विज्ञापन

बताया गया है कि 10 जून से 7 जुलाई तक प्रतिदिन तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में जी रहे थे। उसके बाद अचानक वह दिखना बंद हो गया। ग्रामीणों ने समझा कि तेंदुआ कहीं और चला गया है। लेकिन वह 10 दिन से आसपास रिहायशी इलाकों में अब भी घूम रहा है।
मेदिनीपुर, पकड़ियार बिशुनपुर व कोटिया के बगीचे को तेंदुए ने अपना महफूज ठिकाना बना लिया है। साथ ही अब वह धीरे-धीरे गांवों में भी पहुंच रहा है। इसका पता लोगों को तब चला जब पकड़ियार विशुनपुर में बगीचे के पास बने गुड्डू तिवारी के घर की दीवार पर बृहस्पतिवार की शाम को 6 बजे तेंदुआ उछल-कूद करते हुए दिखा। साथ ही शुक्रवार को शाम 5 बजे उसे आंबेडकर स्कूल के पीछे चहलकदमी करते देख गया।
विज्ञापन

डिप्टी फारेस्टर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा है लेकिन घनी झाड़ियों में जाकर देखे बिना कुछ भी बताया नहीं जा सकता। उसके बारे में पता लगायाा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें