फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेतों के पास दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत

Tue, 27 Aug 2024 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांव रामनगर के पोखरहवा टोले पर किसान को घायल करने के बाद तेंदुआ जंगल में नहीं जा रहा है। दूसरे दिन भी मंगलवार सुबह तेंदुआ फिर जंगल के किनारे खेतों के पास दिखा, जिससे किसानों में दहशत है। लोग खेतों के तरफ नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


रामनगर गांव के पोखरहवा टोले पर सोमवार को सुबह 7 बजे खेत की सिंचाई कर रहे किसान वीरेंद्र पासवान पर हमला कर घायल कर दिया था। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीण सहमे हैं।
ग्रामीण रामरेखा, जगरनाथ, सिंटू, पुजारी, जयराम, केशव, राधेश्याम आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ हमला करने के बाद जंगल में नहीं जा रहा है। खेतों के पास ही मंडरा रहा है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि गश्त किया जा रहा है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने व सतर्कता बरतने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें