फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर बस खड़ी कर बैठाते हैं सवारी, बढ़ी परेशानी

Tue, 27 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित बस स्टेशन में बस नहीं रुकती है। जिम्मेदार बस स्टेशन के सामने सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठते हैं। ऐसे में यात्री भी मजबूरी में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के चलते जहां यात्रियों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं वहीं सड़क पर यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन

शहर निवासी नंदलाल कुमार, विनोद, कमलेश कुमार, शक्ति गुप्ता आदि ने कहा की रोडवेज बस चालक यातायात नियमों का कितना पालन करते हैं, इसका नजारा रोजाना बस स्टेशन के सामने सड़क पर दिखाई देता है। बस चालकों की मनमानी से जब सड़क पर जाम के हालात बनते हैं, तो आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बस स्टैंड के सामने सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाने के बाद बस रेंगती हुई चलती है। इतना ही नहीं जहां सवारियां दिखाई दे जाती हैं वहीं बस रोक दी जाती है। हद तो तब हो जाती है, जब बीच सड़क पर दो बसों को खड़ा कर सवारियों को बस में बैठाना शुरू कर दिया जाता है। इसी बीच सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन


इस दौरान वाहन चालक केवल हार्न बजाते रहते हैं, लेकिन बस चालक अपनी मनमानी बंद नहीं करते हैं। सड़क पर बस रुकने की वजह से सड़क के किनारे यात्री भी खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें