फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेदी व रामचन्द्रही में तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेदी और रामचंद्रही में तेंदुए की आहट से दहशत
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्य जीव निचलौल रेंज के सदर बीट से सटे गांव लेदी व रामचन्द्रही में तेंदुए आने की आहट से लोग सहमे हुए हैं। तेंदुआ को गांव के किनारे शाम को अंधेरा होने के बाद देख गया। इस कारण लोगों में भय बना हुआ है। हालत ऐसी है कि शाम को ही लोग अपने जानवरों व बच्चों को घर के अंदर कैद कर दे रहे हैं।
क्षेत्र के गांव लेदी व रामचन्द्रही के मुसहर बस्ती निचलौल रेंज के सदर बीट से सटा हुआ है। ऐसे में घर से बाहर निकलने के बाद जंगल ही आता है। अपनी जीवन यापन करने के लिए लोग देर शाम तक खेतों में मजदूरी करते हैं। अधिकांश लोग गांव से सटे जंगल होने के कारण जानवरों को खुला छोड़ देते हैं। लेकिन उन्हें अब तेंदुए का डर सताने लगा है। स्थानीय नागरिक सुग्रीव, कोमल, अशोक, नरसिंह, इंद्रजीत आदि ने बताया है कि तेंदुआ कुछ दिनों से गांव में आकर पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुआ बीते शुक्रवार की दोपहर में ही जंगल के निकट ढेसो पुल के नीचे छुट्टा पशु को अपना निशाना बनाया था। उसके बाद गांव में आकर दो कुत्तों को अपना शिकार बना लिया। शनिवार की रात में रामक्यास के घारी में घुस कर उनके गाय को जख्मी कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर सूर्यबली यादव में कहा कि तेंदुए का पता लगाने के लिए जंगल से सटे गांव में वन कर्मियों को भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेंदुए के साथ कोई भी छेड़छाड़ न करें क्योंकि तेंदुआ जानलेवा हमला कर सकता है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ कई बार पानी की तलाश के लिए गांव की ओर चला आता है। ऐसे में सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें