फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ढाले के पास दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
प्यास गांव व खपरधिक्का टोला के समीप रेलवे ढाले के पास तेंदुआ दिखने की सूचना पर पहुंचे लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रेलवे ढाले के पास दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। क्षेत्र के प्यास गांव व खपरधिक्का टोला के पास रेलवे ढाले पर शनिवार की रात तेंदुआ दिखने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। लोग अपनी व परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं जबकि वन विभाग के अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की रात रेलवे ढाले के पास रेल लाइन पर तेंदुआ दिखा। ढाले पर तैनात गेटमैन रामेंद्र पटेल एवं विजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि रात में करीब दो बजे तेंदुआ रेल लाइन पर दिखा। करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा फिर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद भी डर लग रहा था कि कहीं फिर वापस न आ जाए। धूस की तरफ गन्ने की खेत की ओर जाने के पदचिह्न दिखे। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मेदनीपुर के नरायन टोला मेदिनीपुर, केवटनिया टोला, पकड़ियार बिशुनपुर समेत अन्य गांवों के लोगों का कहना है कि जब से तेंदुए के आने की बात चर्चा में आई है तभी डर लग रहा है। बीते 17 अगस्त को घुघली बुजुर्ग के कोइरी टोला के पास गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखा था। हालांकि उसे पकड़ा नहीं जा सका। कहीं ऐसा तो नहीं कि वही तेंदुआ फिर से दिखा है। लोगों ने बताया कि मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन अधिकारियों ने इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। उधर, वन सुरक्षा अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि मौके पर टीम को भेजी गी थी। जांच में तेंदुआ आने की पुष्टी नहीं हुई। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें