फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए ने कुटी को बनाया ठिकाना, लोगों में दहशत

Tue, 30 Apr 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब जंगल के किनारे स्थित साधू की कुटी में तेंदुए ने ठिकाना बना लिया है। घने जंगलों में रहना उसे रास नहीं आ रहा है। वह कुटी में स्थित तख्त के नीचे बैठ जाता है। जैसे ही कोई कुटी के अंदर जाता है हमला कर घायल कर देता है। वन कर्मियों के काफी प्रयास के बाद भी वह कुटी छोड़कर जंगल में नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


सात अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे तेंदुआ जंगल से निकलकर कुटी के तरफ आया, जहां सब्जी काट रहे साधु शिव पूजन यादव पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए से मोर्चा लेते हुए साधू ने अपने बचाव में हंसिए से वार किया तब जाकर तेंदुआ छोड़कर जंगल की तरफ गया। नौ अप्रैल को दोपहर बाद एक डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वन कर्मियों को लेकर तेंदुए का पता लगाने कुटी पहुंचे। वहां कुटी के आस पास पटाका फोड़े और शोर मचाया लेकिन तेंदुआ चुपचाप कुटी के अंदर तख्त के नीचे बैठा रहा। जब वन कर्मियों को महसूस हुआ कि तेंदुआ कुटी के अंदर नहीं है तो वाचर मनोज कुमार यादव कुटी के अंदर गए जैसे ही वह कुटी में घुसे तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।
15 अप्रैल को दूसरे साधु शिव प्रसाद यादव और श्याम राज कुटी पर अपना सामान लेने गए। कुटी के अंदर चौकी के नीचे बैठा देख दबे पांव भाग निकले। 17 अप्रैल को डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वन कर्मियों के साथ कुटी पर गए और कुटी में तथा आपस पटाका फोड़वाया लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। 18 अप्रैल को दोपहर बाद लगभग दो बजे साधु शिव प्रसाद यादव कुटी पर गए और जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर घुसे चौकी के नीचे बैठे तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और छोड़कर जंगल की तरफ चला गया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ कुटी में सुरक्षित महसूस कर रहा होगा इसलिए जंगल में नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें