फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एटीएम बंद रहने से लोगों को होती परेशानी

Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम अवकाश के दिन नहीं खुलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आधार कार्ड से रकम निकालने पर दो प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। अक्सर भारतीय स्टेट बैंक सिंदुरिया शाखा बंद रहता है। सिंदुरिया चौराहा निवासी मनोज गुप्ता, शैलेश, पवन मोदनवाल, दब्बीर हसन,जोखई, पिंटू, सुधीर, संजय आदि ने शाखा प्रबंधक को समस्या से अवगत कराया है। शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार दूबे का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से परेशानी

महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में मुख्य सड़क के किनारे मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो गया है। जिससे इस गर्मी में आसपास के लोगों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस तपती धूप में शुद्ध पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। मुख्य बाजार में होने के नाते आस पास के दुकानदार कमला,रफीउल्लाह अंसारी, मोलई, जाहिद अंसारी, गुड्डू आदि लोगों ने बताया कि यह पंप बार बार खराब हो जा रहा है। कई बार बनने के बाद भी एक दो दिन चलने के बाद खराब हो जा रहा है। तपती धूप में पानी पीने की भारी समस्या है। उक्त लोगों ने इसे अविलंब मरम्मत की मांग की। अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि सूचना मिली है। उसको मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें