फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: घात लगाकर किसानों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह लोगों को किया घायल, अभी पकड़ से दूर, इलाके में दहशत

Wed, 14 Dec 2022 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीम मौके पर पहुंची है। लोगों से अपील है कि अकेले खेत की तरफ न जाएं।
विज्ञापन
तेंदुआ ने किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के टोला मरचहवा में बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे गांव में पूरब डूड़ी नाला के पास तेंदुआ ने एक महिला समेत छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची। गांव के लोग दहशत में हैं। लोग नाले से तेंदुए को हटाने में लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोला मरचहवा के रहने वाले मुन्नर (40) बुधवार को दोपहर एक बजे खेत में दवा छिड़काव रहे थे। इस बीच अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ में खेत में आ गया। तेंदुए ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। पास में खेत में काम कर रही मुन्नर की पत्नी बरसात देवी बचाव के लिए चिल्लाने लगीं। वह बाल्टी लेकर तेंदुए को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। आसपास के खेतों में खाद डाल रहे किसान बरखू (43), बकरी चरा रही फूरतल्ली (50), रंजीत सहानी (19), खुशलैन (41) निवासी रामनगर टोला मरचहवा घायल हो गए।

इन सभी लोगों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। हमला करने के बाद तेंदुआ डूड़ी नाले के पास छिप गया। इसके बाद गांव के लोग हल्ला करने लगे। अधिक संख्या में लोग एकत्र होकर तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच अचानक तेंदुए ने साधू सहानी को घायल कर दिया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


लोग इधर उधर भागते रहे, तेंदुए नाले में फिर छिप गया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी लगभग दो घंटे तक वन कर्मियों की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर और आग जलाकर निगरानी में लगे हुए हैं।

उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीम मौके पर पहुंची है। लोगों से अपील है कि अकेले खेत की तरफ न जाएं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें