फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ दिन बाद भी जंगल में नहीं गया तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

Mon, 15 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के समीप बसे गांव चकदह टोला शाहपुर के पूरब जंगल के किनारे कुटी के आसपास तेंदुआ अपना आशियाना बना लिया है । एक सप्ताह बीत गया लेकिन वह जंगल में नहीं जा रहा है, इससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।
विज्ञापन


चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब बीते रविवार को तेंदुआ साधू और बीते मंगलवार को वाचर को घायल कर दिया था। उसके बाद से आठ दिन बीत गए लेकिन तेंदुआ कभी कुटी तो कभी आसपास की झाड़ियों में तो कभी पेड़ों पर दिख रहा है। वनकर्मी गश्त के दौरान पटाखा फोड़ तथा लाइट जलाकर जंगल में भगाने का प्रयास किए लेकिन वह जंगल में नही जा रहा है। तेंदुआ के जंगल में न जाने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ के भगाने का प्रयास किया जा रहा है। वह आसपास की झाड़ी में छिप जा रहा लेकिन जंगल में नहीं जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें